मैरवा: मैरवा दरौली मुख्य सड़क को ग्रामीणों ने दुकानदार की हत्या के विरोध में आगजनी कर किया जाम
Mairwa, Siwan | Apr 26, 2024 मैरवा दरौली मुख्य सड़क को शुक्रवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने दुकानदार की हत्या के विरोध में आगजनी कर घंटों देर जाम किया। सड़क जाम की सूचना मिलते ही मैरवा थानाध्यक्ष प्रमोद साह व दरौली थानाध्यक्ष रौशन कुमार अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जाम को हटवाने में जुट हुए हैं। जानकारी के मुताबिक साइकल दुकानदार की अज्ञात बदमाशों ने आंख फोड़कर हत्या कर दी थी।