मैरवा: मैरवा के लक्ष्मीपुर ओवरब्रिज पर ऑटो और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर में मोटरसाइकिल सवार युवक हुआ घायल
Mairwa, Siwan | Apr 25, 2024 मैरवा थाना क्षेत्र के मैरवा सीवान मुख्य मार्ग के लक्ष्मीपुर ओवरब्रिज पर ऑटो की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल सवार युवक के घायल हो गया है। बताते चलें कि ऑटो और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गया था जिसमें मोटरसाइकिल सवार युवक की जो मैरवा नगर की मिसकरही का रहने वाला रोहित है वह घायल हो गया। उसका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।