मैरवा: सिसवा खुर्द गांव में लगी भीषण आग चार झोपड़ीनुमा घर जलकर हुई राख
Mairwa, Siwan | Apr 25, 2024 मैरवा थाना क्षेत्र के सिसवा खुर्द गांव में गुरुवार को भीषण आग लग गई। जिसमें चार झोपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गई है। वहीं अग्निशमन व ग्रामीणो की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस अगलगी में बाइक, साइकिल, अनाज, ठेला, गुमटी समेत लाखों रुपये की संपति जलकर राख हो गई हैं।