मैरवा: नौतन मोड़ के पास ऑटो की चपेट में आने से एक महिला हुई घायल
Mairwa, Siwan | Apr 24, 2024 मैरवा थाना क्षेत्र के नौतन मोड़ के पास से एक ऑटो की चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई है घायल महिला मैरवा धाम की रहने वाली है। वह नौतन मोड़ के पास हार्डवेयर का सामान खरीदने के लिए गई थी और सड़क पार कर रही थी। तब एक अनियंत्रित आटो वाले ने टक्कर मार दिया।