Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
image
image
image
image
image

विद्यालय प्रबंधन समितियां शिक्षा व्यवस्था की सशक्त कड़ी, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में निभाएं सक्रिय भूमिका: एडीसी अंजलि श्रोत्रिया* 👉विद्यालय प्रबंधन समितियों के साथ सीधा संबंध' राज्य स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन* 👉अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया ने सेक्टर-55 स्थित राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम में की शिरकत* *फरीदाबाद, 19 जुलाई A2z न्यूज़ update, आप की आवाज़ विद्यालय शिक्षा विभाग, हरियाणा द्वारा रविवार को 'विद्यालय प्रबंधन समितियों के साथ सीधा संबंध' विषय पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों की विद्यालय प्रबंधन समितियों (एसएमसी) के सदस्यों से सीधा संवाद करते हुए विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा सामुदायिक सहभागिता को और अधिक सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया। फरीदाबाद में इस कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर-55 स्थित राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के साथ मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना तथा शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी भी साझा की। अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समितियां शिक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। विद्यालयों के विकास, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, बेहतर शैक्षणिक वातावरण तथा आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण में समितियों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा उपलब्ध कराना है, जिसमें अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन समितियों की साझेदारी अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समितियां विद्यालय और समाज के बीच प्रभावी सेतु का कार्य करती हैं। उन्होंने समिति सदस्यों से आह्वान किया कि वे विद्यालयों के विकास, विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता तथा नामांकन एवं उपस्थिति बढ़ाने में सक्रिय सहयोग दें, ताकि जिले के सभी सरकारी विद्यालय उत्कृष्ट शिक्षा के केंद्र बन सकें। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समितियों के सदस्य, शिक्षा विभाग के अधिकारी, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, अभिभावक एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Faridabad, Faridabad | Jul 19, 2026