प्रतापगढ़: जेठवारा पुलिस और स्पेशल टीम की संयुक्त मुठभेड़ में 1 अभियुक्त के दाहिने पैर में लगी गोली
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार की रात 9 बजे के आसपास अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी सदर मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में थाना जेठवारा पुलिस द्वारा मारपीट के अभियोग से संबंधित वांछित अभियुक्तों की तलाश एवं चेकिंग की जा रही थी। विवेचना के दौरान स