अमनौर: कटसा में आग लगने से आधा दर्जन परिवार बेघर
Amnour, Saran | Apr 23, 2026 अमनौर थानाक्षेत्र के कटसा गांव में अचानक लगी आग आधा दर्जन परिवार बेघर हो गये जबकि इस हादसे से लाखो रुपये के संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। इस दौरान गुरुवार की सुबह सात बजे प्रभारी अंचलाधिकारी ने मामले की जांच कराया। इस दौरान हादसा में भुनेश्वर राय,संजय राय ,त्रिलोकी राय ,मोहन राय ,केशरी राय व वैजनाथ राय के संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है।