हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर ड्राई डे के दिन शेटर के नीचे से बिक रही थी शराब, डीएसटी टीम और AGTF टीम की कार्रवाई
ड्राई डे के दिन शराब की कथित अवैध बिक्री के मामले में जिला विशेष टीम (DST) सेक्टर हनुमानगढ़ और AGTF ने कार्रवाई करते हुए हनुमानगढ़ जंक्शन थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति को विभिन्न प्रकार की शराब और बिक्री राशि सहित दस्तयाब किया।