टिब्बी: इंदिरा गांधी फीडर नहर में बहे दोनों मृतक बालकों का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम हुआ, शव परिजनों को सौंपे गए
टिब्बी के सूरेवाला के पास इंदिरा गांधी फीडर नहर में डूबने से अकाल मृत्यु के ग्रास बने दोनों बालकों के शवों का पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। शनिवार सुबह शव बरामद होने के बाद सूरेवाला पुलिस चौकी प्रभारी विरेंद्र सिंह व एएसआई प्रकाश चंद्र मौके पर पहुंचे ।