लखनपुर: ग्राम कोसगा परसापारा में 30 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी लखनपुर पुलिस
लखनपुर छेत्रांतर्गत ग्राम कोसंगा परसापारा में उस वक़्त सनसनी फैल गई जब एक 30 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 11 जून की सुबह 11 बजे से 04 बजे के बीच की है जहाँ फूलमती पति राजू भुइयां उम्र ३० वर्ष सुबह खाना बनाकर किसी को बिना बताए अपने घर से निकली थी जिसके बाद परिवारजनों के द्वारा मृतिका की काफ़ी खोजबीन की गई।