बेगूसराय: मुख्य सचिव बिहार ने विभिन्न विभागों की वर्चुअल समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, NIC से जुड़े DM
मुख्य सचिव बिहार की अध्यक्षता में मंगलवार की दोपहर 12:00 विभिन्न विभागों की वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस दौरान विकास भवन NIC से डीएम तुषार सिंगला समेत संबंधित पदाधिकारी जुड़े रहे. इस संबंध में डीएम तुषार सिंगला ने कहा कि आज के वर्चुअल बैठक में भवन निर्माण विभाग, उद्योग विभाग, ऊर्जा विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की समीक्षा हुई.