बेगूसराय: बेगूसराय में गंगा नदी पर 3 पीपा पुल का होगा निर्माण, डीएम ने भेजा प्रस्ताव
जिला अंतर्गत गंगा नदी पर तीन पीपा पुल का निर्माण होगा. जिसकी अनुमानित प्रस्तावित लागत 71.82 करोड़ रुपये है. डीएम तुषार सिंगला ने अपर मुख्य सचिव पथ निर्माण विभाग पटना को प्रस्ताव भेजा है. इन बात की जानकारी सोमवार की शाम 05:00 बजे जनसम्पर्क विभाग द्वारा दी गई. इस संबंध में डीएम ने प्रस्ताव में आमलोगों की समस्याओं को बताया.