बेगूसराय: बिहार दिवस के मौके पर 22 और 23 मार्च को होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम, DM ने कार्यालय कक्ष में की बैठक
बिहार दिवस के मौके पर 22 एवं 23 मार्च को गांधी स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. जहां पहले दिन स्थानीय कलाकारों का वहीं दूसरे दिन प्रसिद्ध कलाकारों का कार्यक्रम कराने का निर्णय लिया गया है. यह बातें सोमवार की दोपहर 02:00 बजे कार्यालय कक्ष में बिहार दिवस को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए डीएम तुषार सिंगला ने कही.