उतरौला: सावन के मेले को लेकर उतरौला के शिव मंदिरों में तैयारी हुई पूरी
उतरौला(बलरामपुर) सावन के महिने में एक माह तक चलने वाले इस मेले में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है सावन के पहले दिन से ही ऐतिहासिक मंदिर दुखहरण नाथ मंदिर उतरौला पर शिव भक्त अपने हाथों में जल लेकर आते हैं और भगवान शिव पर जल चढ़ाकर उनकी पूजा अर्चना करते हैं। जलाभिषेक करने के लिए फूल, बैलपत्ती, चावल, दूध, भान्गा चढ़ाकर भोले को खुश करते हैं।