रफीगंज: राजा बगीचा में 20 वर्षीय छात्र की चाकू गोदकर हत्या, इलाके में तनाव व्याप्त
औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र के अब्दुलपुर मुहल्ले में मंगलवार की रात उस समय सनसनी फैल गई, जब 20 वर्षीय युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मो. सदीक के पुत्र मो. फैज के रूप में हुई है, जो गया कॉलेज में स्नातक का छात्र था। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। परिजनों के अनुसार रात करीब 8 बजे मोहल्ले से किसी ने फैज