कासगंज: ढोलना थाना क्षेत्र के राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
कासगंज जिले में महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा को लेकर जागरूक करने के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज में शुक्रवार दोपहर 12 बजे मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत छात्राओं को जागरूक किया गया। और महिला हेल्प लाइन नंबर 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 चाइल्ड लाइन नंबर 1098 स्वास्थ्य सेवा 102 की जानकारी दी।