हनुमानगढ़: टाउन में रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, रेलगाड़ी की चपेट में आने से 12 गोवंशों की गई जान, कोहला नहर के पास हुआ हादसा
हनुमानगढ़ टाउन में टिब्बी रोड सड़क मार्ग पर कोहला नहर के पास रेलगाड़ी की चपेट में आने से 12 गोवंशों की जान चली गई। इस घटना के बाद मौके पर अफ़रा तफरी की स्थिति बन गई। रेलगाड़ी भी घटनास्थल पर खड़ी रही। पशुपालक अपने पशुओं को पानी पिलाने के बाद वापस जा रहा था इस दौरान रेलगाड़ी आ गई जिसकी वजह से यह हादसा हो गया।