मेदिनीनगर (डालटनगंज): सुजीत सिन्हा ने मेदिनीनगर सेवा सदन के पास रिक्शे वाले की हत्या की, दो सगे भाइयों का मर्डर कर फैलाई दहशत
झारखंड के जामताड़ा जिले में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया राज्य का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ने क्राइम की शुरुआत पलामू जिले से की थी। सुजीत सिन्हा इसी जिले का रहने वाला भी है। जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पथरा उसका पैतृक गांव है, लेकिन उसकी परवरिश मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के रेडमा में श्रीराम पथ इलाके में हुई थी। सुजीत सिन्हा ने 21 वर्ष पहले 2005 मे