धनौरा: गजरौला हाइवे आउटलेट के कर्मचारियों ने रास्ता खुलवाने की मांग की, थाने पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
गजरौला। कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र गजरौला हाईवे पर कई मार्गों को बंद किए जाने से हाईवे किनारे स्थित आउटलेट्स के कर्मचारियों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर मंगलवार दोपहर करीब दो बजे विभिन्न आउटलेट्स के कर्मचारी एकत्र होकर गजरौला थाने पहुंचे और थाना प्रभारी से मुलाकात कर जल्द समाधान की मांग।