पाटन: व्यास मैरिज गार्डन में वेटर के साथ आरोपी ने की मारपीट,पाटन पुलिस ने दर्ज किया मामला जांच जारी
Patan, Jabalpur | Jun 28, 2026 थाना प्रभारी गोपेंद्र सिंह राजपूत ने रविवार दोपहर लगभग 12:00 बजे बताया कि हर्ष रैकवार निवासी सेल्वाड़ा थाना तेंदूखेड़ा जिला दमोह वर्तमान पता व्यास मैरिज गार्डन नीरपुर लिखाई की मैरिज गार्डन में लगभग 7 माह से वेटर का काम करता है वहीं पर रहता है उसके साथी मोहन ठाकुर के साथ और शराब पी रहा था इसी दौरान मोहन ने किसी बात पर उसके साथ जमकर मारपीट कर दी।