बांका: डुबरीडीह गांव में विवाहिता ने प्रेम प्रसंग के चलते घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की
Banka, Banka | May 8, 2026 बांका जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र के डुबरीडीह गांव में एक विवाहिता ने प्रेम प्रसंग में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार की सुबह 8:00 बजे पोस्टमार्टम के लिए शव को बांका सदर अस्पताल लाया गया। मृतका की पहचान डुबरीडीह गांव निवासी विवेक राय की पत्नी सोनी देवी के रूप में की गई।