बीना: भानगढ़ रोड ग्राम निवारी के पास कार से अवैध शराब का परिवहन कर रहे तीन आरोपी गिरफ्तार, 54 लीटर अवैध शराब जप्त
Bina, Sagar | Sep 15, 2024 एसडीओपी नितेश पटेल के नेतृत्व में मुख्विर की अवैध शराब परिवहन की सूचना पर भानगढ़ रोड ग्राम निवारी के पास पहुंचकर पुलिस ने इंडिका कार को पकड़ा। पुलिस ने मौके से कार के साथ 54 लीटर अवैध शराब को जप्त कर, आरोपी रामकुमार कौशिक पिता मनोहर लाल कौशिक, भानु लोधी पिता नेतराम लोधी एवं अजित पिता देवी सिंह लोधी सभी निवासी ग्राम पथरिया जेगन को गिरफ्तार कर लिया।