बीना: ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर मस्जिद वार्ड से निकाला गया जुलूस, SDOP व थाना प्रभारी सहित पुलिस बल रहा मौजूद
Bina, Sagar | Sep 16, 2024 नगर में आज मुस्लिम समुदाय ने ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया। जहां एक और घरों में रात भर इबादतों का दौर जारी रहा तो वहीं ईद मिलादुन्नबी के जश्न को देखते हुए युवाओं के द्वारा कई दिनों से तैयारीयां की जा रही थी। आज मस्जिद वार्ड से भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए।