बीना: नगर में गणेश उत्सव की धूम, सर्वोदय चौराहे के पास स्थित साहू समाज मंदिर में आकर्षण का केंद्र बने मोम के बने श्री गणेश
Bina, Sagar | Sep 16, 2024 जहां संपूर्ण देश में गणेश उत्सव की धूम है।तो वही बीना में भी सागर गेट, शिव मंदिर, आचवल पंप सहित नगर में कई जगह गणपति विराजमान है और गणपति बप्पा के दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त पहुंच रहे हैं, वही सर्वोदय चौराहे के पास स्थित साहू समाज मंदिर में मोम से बने श्री गणेश आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। जिसको बीना के अनोखे मूर्तिकार अशोक साहू ने निर्मित किया है।