बहराइच: बहराइच जिले में गैंगस्टर गब्बर सिंह की करोड़ों की संपत्ति हुई रिलीज
बहराइच जनपद में गैंगस्टर देवेंद्र सिंह उर्फ गब्बर और उनके परिवार के नाम पर स्थित 120 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को अवमुक्त कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने बुधवार को उनके वकीलों की मौजूदगी में चार साल पहले जब्त की गई संपत्तियों को रिलीज किया। यह कार्रवाई कोर्ट के निर्देश पर हुई है।