वाराणसी में छात्रसंघ चुनाव की मांग उठी, छात्रों ने आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र को दिया ज्ञापन
Sadar, Varanasi | Oct 22, 2024 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी दौरे के दौरान मंच से 1 लाख युवाओं को राजनीति में लाने की बात कही थी। जिसके बाद छात्र नेताओं में उम्मीद जगी है। इसको लेकर काशी के सभी विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के छात्रों ने एकजुट होकर वाराणसी में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु को ज्ञापन दिया।