बिजनौर: बिजनौर में भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पुतला फूंका
Bijnor, Bijnor | Apr 24, 2026 बिजनौर में आज शुक्रवार को दोपहर करीब 12:00 बजे नुमाइश ग्राउंड चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की महिलाओं ने जन आक्रोश अभियान के तहत राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पुतला फूंका है। महिला मोर्चा ने आरोप लगाया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को संसद में विपक्ष द्वारा गिराने की विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है।