नरसिंहपुर के सुभाष पार्क से आज गन्ने की फसल बेचने वाले बकायादार किसानों ने महाकौशल शुगर मिल के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पैदल मार्च निकाला और जमकर महाकौशल शुगर मिल के संचालक नवाब रजा के खिलाफ नारेबाजी की किसानों का आरोप है कि महाकौशल में संचालक किसानों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं