सिरोही: पशुपालन मंत्री कल जिले के दौरे पर रहेंगे, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
Sirohi, Sirohi | Jul 5, 2025 राज्य के पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत 6 जुलाई को जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रमानुसार वे 6 जुलाई को सुबह 09.30 शिवगंज में श्री राम कृष्ण गोपाल प्राणी सेवा समिति गौशाला द्वारा नवनिर्मित गौ आवासों में गौ माता प्रवेश कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे 11 बजे शिवगंज से सुमेरपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।