कोंडागांव: कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक ली, योजनाओं की प्रगति की की समीक्षा
कोण्डागांव कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने मंगलवार को समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न शासकीय योजनाओं और विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सुशासन तिहार एवं बस्तर मुन्ने शिविरों में प्राप्त आवेदनों के त्वरित और प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए।बैठक में ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी संचालन, एग्रीस्टैक पंजीयन, पीएम किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड, टीकाकरण,