बटियागढ़: सीमांकन कार्य से लौटे पटवारी की तबियत बिगड़ी, मड़ियादो स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया,नायब तहसीलदार हटा भी अस्पताल पँहुचे
गुरुवार शाम राजस्व क्षेत्र में सीमांकन कार्य कर लौटे पाठा हल्का पटवारी प्रहलाद पटेल की तबियत अचानक बिगड़ गई,पटवारी पटेल मड़ियादो उपतहसील कार्यालय में चक्कर खाकर गिर गए, मौके पर खड़े लोगो और कर्मचारियों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियादो भेजा,इसी बीच नायब तहसीलदार शिवराम चढ़ार भी अस्पताल पँहुचे और पटवारी के स्वास्थ्य का जायजा लिया