शाहबाद: कस्बाथाना में पौधों के बीच छिपा मिला कॉमन करैत सांप, घर में मचा हड़कंप
Shahbad, Baran | Sep 28, 2026 कस्बाथाना में सेवानिवृत्त ग्राम विकास अधिकारी सुरेश कुमार भार्गव के घर पौधों के बीच कॉमन करैत सांप दिखाई देने से हड़कंप मच गया। सांप पौधों के बीच छिपकर बैठा हुआ था। परिजनों की नजर पड़ने पर आसपास के लोगों को सूचना दी गई। मौके पर स्नेक कैचर उपलब्ध नहीं होने के कारण सांप को सावधानीपूर्वक काबू किया गया। सूचना मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।