इटारसी: इटारसी के तवानगर में 12 फीट लंबे अजगर ने रेस्क्यू के दौरान सर्प मित्र को जकड़ा, साथियों ने बचाई जान
इटारसी के तवा नगर क्षेत्र में 12 फीट लंबे अजगर के रेस्क्यू के दौरान बड़ा हादसा टल गया। जिसका वीडियो गुरुवार सुबह करीब 8 बजे सामने आया है वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है। अजगर ने सर्प मित्र अरबाज के गले में लिपटकर कसकर जकड़ लिया। मौके पर मौजूद साथियों की तत्परता से उन्हें सुरक्षित बचाया। जानकारी के अनुसार, तवा नगर स्थित मेमन होटल के पास अजगर दिखा था।