भिवानी: भिवानी निर्माणधीन शोरूम के सेटरिंग लगाने के दौरान मजदूरों का लगा करंट, एक की मौत, साथी घायल
मामला मंगलवार का है। गांव बलियाली निवासी पवन ने बताया कि उसका भाई 41 वर्षीय संजय भवन निर्माण में सेटरिंग लगाने का काम करता था। मंगलवार को वह रोहतक गेट क्षेत्र स्थित एक शोरूम में सेटरिंग लगा रहा था। सेटरिंग लगाने के दौरान अचानक ही सरिया पास से गुजर रही 11 हजार केवी की बिजली लाइन में लग गया। हादसे में संजय करंट लगाने के कारण झूलस कर बेसुध हो गया।