जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने गुरुवार दोपहर 3 बजे जनसुनवाई के दौरान ग्राम पंडरी जबर निवासी 67 वर्षीय दिव्यांग राम कलप की समस्या का त्वरित समाधान किया। डीएम के निर्देश पर उन्हें तत्काल ट्राइसाइकिल और कड़ाके की ठंड से बचाव हेतु कंबल प्रदान किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को वृद्ध व दिव्यांगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण का निर्देश दिया।