Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

#किशनगढ़ 41 फिट #बालाजी मूर्ति अनावरण ओल्ड इज़ डे केयर सेंटर इलेक्ट्रोपेथी चिकित्सालय का शिलान्यास #माँ_भारती_रक्षा_मंच संस्थान के सान्निध्य में 22 फ़रवरी 2026

Ajmer, Ajmer | Feb 23, 2026
मदनगंज--किशनगढ़22 फरवरी--मा भारती रक्षा मंच संस्थान व सनातन परिवार के तत्वावधान में रविवार को मयूरा सिटी में बालाजी धाम में राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के मुख्य आतिथ्य व केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ जी चौधरी की अध्यक्षता में 41 फीट ऊंची बालाजी की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम हुआ । इस अवसर पर अपने उद्बोधन में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि कलयुग में हनुमान जी को भगवान शंकर का अवतार माना जाता है । हनुमान सरीखा दास दुनिया में अन्यत्र नहीं है । प्रभु राम जी महाराज की सेवा करना, राम जी के लिए सब कुछ करना ही उनका ध्येय रहा । हनुमान जी की भक्ति से प्रभु श्री राम को पाया जा सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मां भारती रक्षा मंच संस्थान द्वारा 41 फीट ऊंची बालाजी की मूर्ति के अनावरण के साथ-साथ ओल्ड एज डे केयर व इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सालय के शुभारंभ की भी भूरी--भूरी प्रशंसा की । केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी ने सनातन धर्म के प्रचार प्रसार पर जोर देते हुए कहा हिंदू धर्म में भारतीय संस्कृति में संस्कारों से ओत प्रोत शिक्षा बच्चों को दी जाती है जिसके फलस्वरूप ही भारत की दुनिया भर में अलग पहचान है। कार्यक्रम में श्रीमद् जगतगुरु विष्णु स्वामी विजयराम देवाचार्य जी महाराज बल्लभगढ़ वालों ने अपने आशीर्वचन में हनुमान महिमा को विस्तार से बताया । उन्होंने हनुमान को श्री राम का दास बतलाते हुए कहा कि मान-- सम्मान के दास का नाम हनुमान है । पुष्कर के समताराम महाराज ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने भारतीय संस्कृति को संरक्षित रखने का कार्य किया, जिसके चलते भारतवर्ष की दुनिया भर में अलग ही पहचान है । उन्होंने कहा कि हम सब एक बने, नेक बने और संगठित होकर गौ माता की सेवा करें।
#किशनगढ़ 41 फिट #बालाजी मूर्ति अनावरण ओल्ड इज़ डे केयर सेंटर इलेक्ट्रोपेथी चिकित्सालय का शिलान्यास #माँ_भारती_रक्षा_मंच संस्थान के सान्निध्य में 22 फ़रवरी 2026 - Ajmer News