खगड़िया: शहर के मथुरापुर में युवक की संदिग्ध मौत से परिजनों में कोहराम, नगर थाना पुलिस जांच में जुटी
खगड़िया: नगर थाना क्षेत्र के मथुरापुर मोहल्ला में शुक्रवार शनिवार दरयानी रात को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान राजा ठाकुर के सबसे छोटे पुत्र विशाल कुमार ठाकुर के रूप में हुई है। विशाल पेशे से वीडियोग्राफर था और स्थानीय स्तर पर वीडियो शूटिंग एवं एडिटिंग का कार्य करता था। शनिवार सुबह 8:00 बजे को नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव