वज़ीरगंज: जनता दरबार में सुनी गईं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का हुआ निष्पादन
Wazirganj, Gaya | Apr 17, 2026 वजीरगंज प्रखंड परिसर में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें बीडीओ सहित प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने एक-एक कर फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया।