अतरी: टेम्पो की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल
Atri, Gaya | Apr 14, 2026 अतरी थाना क्षेत्र के चिरियामा मोड़ के पास मंगलवार की शाम करीब 4 बजे एक टेम्पो ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद टेम्पो चालक मौके से भागने लगा, लेकिन आसपास मौजूद ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। घटना में घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अतरी में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।