दरभंगा: अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित, कई मुद्दों पर चर्चा
दरभंगा के अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मानवाधिकार, लोकायुक्त, आरटीपीएस, न्यायालयों में लंबित वाद, मुख्यमंत्री जनता दरबार, एसी/डीसी बिल, सहकारिता, कृषि, राजस्व एवं जन शिकायत सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। यह जानकारी सोमवार की शाम 5 बजे दी गई।