कोल: नगर निगम क्षेत्र में 4.80 करोड़ की लागत से बनेंगी 3 नई गौशालाएं, महापौर और नगर आयुक्त ने मौके का किया निरीक्षण
Koil, Aligarh | Oct 16, 2025 नगर निगम क्षेत्र में तीन नई गौशालाएं जल्द बनाई जाएगी। गौशाला बनाने के लिए सरकार से 4 करोड़ 80 लाख रुपए का प्रस्ताव पास हो गया है। प्रस्ताव पास होने के बाद महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने गुरुवार को का निरीक्षण किया है। यह गौशाला अजीतपुर आसना, भकरौला और दौलरा निरपाल में बनाई जाएगी।