मुज़फ्फरनगर: चरथावल में टोंटी चोरी का खुलासा, पुलिस ने 24 टोंटियों के चोरी के आरोपी को पकड़ा, शौक पूरे करने के लिए चुराते थे टोंटियां
चरथावल कस्बे में अमृत 2.0 योजना के तहत लगाई जा रही टोंटियों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी अनुराग को गिरफ्तार कर उसके पास से 24 चोरी की टोंटियां बरामद की हैं, जबकि उसका साथी अनुज अभी फरार है। कंपनी के सुपरवाइजर की तहरीर पर दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।