राजगढ़ी: बड़कोट नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर शीतकालीन यात्रा पर आने का न्यौता दिया
सीएम योगी से मुलाकात के दौरान पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल ने उत्तराखंड में शीतकालीन यात्रा को बढावा देने के लिए शीतकालीन यात्रा के शुभारंभ मौके पर आने का न्योता दिया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल ने सीएम योगी यमुनोत्री मंदिर की प्रतिमा भेंट की। वहीं सीएम योगी आदित्य नाथ ने उन्हें खरसाली आने का आश्वासन दिया।