तोशाम: गांव खावा में ग्राम स्वराज किसान मोर्चा और गौ किसान समृद्धि ट्रस्ट ने शहीद उधम सिंह बलिदान दिवस मनाया
Tosham, Bhiwani | Jul 31, 2025 ग्राम स्वराज किसान मोर्चा और गौ किसान समृद्धि ट्रस्ट द्वारा वीरवार को गांव खावा स्थित शहीद मंगल सिंह खरेटा समाधि स्थल पर किसान भवन व गौभक्त हरफूल सिंह जाट जुलनीवाला गोशाला में शहीद उधम सिंह बलिदान दिवस श्रद्धा और देशभक्ति के भाव के साथ मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी शहीद उधम सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।