देवास नगर: देवास में ठंड से लोग कंपकंपाए, फसलों को होगा फायदा
देवास में ठंड ने कंपकंपाया, फसलों को मिलेगा फायदा देवास,देवास सहित जिले में अचानक मौसम ने करवट बदली है। शनिवार रात से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रविवार सुबह ठंड से हर कोई कंपाकंपा गया। सर्द हवाएं चलने से बच्चों एवं बुजुर्गों पर इसका असर ज्यादा देखा जा रहा है। हर कोई साल स्वेटर-टोपे में नजर आने लगा है। रविवार को यहां दिनभर सर्द हवा का वातावरण बना रहा।