तुलसीपुर: कोतवाली जरवा क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में मृतकों की संख्या तीन हुई, पुलिस ने की विधिक कार्रवाई
28 मार्च शुक्रवार सुबह 10:00 बजे पुलिस द्वारा जानकारी दी गई कि कोतवाली जरवा क्षेत्र में नेपाल से तीर्थ यात्रियों को लेकर उत्तर प्रदेश में काशी विश्वनाथ जा रही स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई । दुर्घटना में तीन तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई जबकि चार तीर्थयात्री घायल हो गए । घायलों को इलाज के लिए भिजवाया गया है विधिक कार्रवाई की गई है।