तुलसीपुर: थाना तुलसीपुर क्षेत्र के विभिन्न बैंकों में सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस ने की आकस्मिक चेकिंग
29 मार्च शनिवार दोपहर 1:00 बजे पुलिस द्वारा तुलसीपुर क्षेत्र के विभिन्न बैंकों में सुरक्षा के दृष्टि गत आकस्मिक चेकिंग करते हुए बैंक के अंदर एवं बाहर संबंधित व्यक्तियों एवं वाहनों को चेक किया गया। लोगों को साइबर अपराध के बारे में बताते हुए उससे बचाव के तरीके के बारे में बताया गया किसी भी बैंकिंग दिक्कत पर बैंक कर्मियों से ही संपर्क करने को कहा गया।