तुलसीपुर: 30 मार्च से देवीपाटन शक्तिपीठ में एक माह तक चलने वाले मेले के लिए जिला प्रशासन ने की सुरक्षा की विशेष व्यवस्था
29 मार्च शनिवार दोपहर 2:00 बजे मंदिर प्रशासन द्वारा बताया गया कि 30 मार्च नवरात्रि के प्रथम दिन से देवीपाटन शक्तिपीठ पर एक माह तक चलने वाला मेला प्रारंभ हो जाएगा। मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था, आवास, पेयजल आदि की विशेष व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई है। जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा मेले की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।