नौगावां सादात: नौगांवा क्षेत्र में बाइक टच होने पर पिता-पुत्र पर चाकू से किया गया हमला, मुकदमा दर्ज
घटना थाना क्षेत्र के गांव बहोरा की है। यहां शमशाद उर्फ छम्मी का परिवार रहता है। उनके भाई भूरे खां की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक बुधवार रात लगभग साढ़े नौ बजे उनका भतीजा फखरुद्दीन बाइक पर सवार होकर नौगावां सादात से घर लौट रहा था। रास्ते में उसकी बाइक गांव के चौराहे पर खड़े शाबाज से छू गई। इसी बात पर शाबाज से उसकी कहासुनी होने लगी।