बिंदकी: बसंती खेड़ा गांव के समीप संदिग्ध अवस्था में एक अधेड़ का शव मिला, पुलिस ने सूचना पर शुरू की जांच
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के बसंती खेड़ा गांव के समीप भवानीपुर के निकट रविवार की सुबह 8 बजे संदिग्ध अवस्था में एक अधेड़ विमल प्रजापति उर्फ बड़कू प्रजापति उम्र 50 वर्ष पुत्र रामचरण प्रजापति निवासी बसंती खेड़ा कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर का शव देखा गया तो हड़कंप मच गया।। परिजन रो-रो कर बेहाल हो रहे थे। सूचना पर पुलिस पहुंची जांच शुरू किया।